नई दिल्लीः देश के किसानों को एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय कैबिनेट ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान के एमएसपी को 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खरीफ की 14 फसलों सहित कुल 17 फसलों की MSP में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सूरजमुखी की एमएसपी पर सबसे अधिक वृद्धि की गई है। इसमें कुल 385 रुपए बढ़ाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कपास मध्यम रेशा की एमएसपी में 354 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की वृद्धि की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर की सपोर्ट प्राइज को प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ाया गया है। मक्का की एमएसपी इस बार पिछले साल से 92 रुपए ज्यादा है। रागी पर 201 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड-ए धान पर 100 रुपए बढ़ाए गए हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
