संतोष चौहान

रायगढ़। सारंगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ ने एसडीएम सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री के नाम से दिए गये ज्ञापन मे
दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प
विक्रेता जनकल्याण संघ ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रमुख मांगे रख रहें हैं, तथा मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से कहा है की जिस तरह आप अब तक छत्तीसगढ़ की किसानों सहित हर वर्ग के हितों की दुरक्षा हेतु कार्य किया है व निर्णय लिया है उससे प्रभावित होकर दस्तावेज लेखक संघ परिवार अपनी समस्यों को दूर करने की आशा लेकर अपनी मांग पत्र प्रस्तुत कर रहें है।

क्या है प्रमुख मांग –
1, वर्षो पुरानी दस्तावेज लेखन के लिये प्रभारित शुल्क में पर्याप्त अभिवृद्धि किया जाये। 2. पुरे प्रदेश के समस्त रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेज लेखन व नियम में एकरूपता लायी जाये । 3. प्रदेश पंजीयन कार्यालय में कार्यरत दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेन्डरो के लिये बैठक की उचित व्यवस्था प्रदान की जाये। 4. रजिस्ट्री कार्य हेतु दस्तावेज लेखन का कार्य केवल लाईसेंस धारी दस्तावेज लेखकों को प्रदान किया जाना प्रावधानित हो । 5. ई-स्टाम्प का कार्य का एकाधिकार लाईसेंस धारी स्टाम्प विक्रेता को ही प्रदान किया जाये। 6. ई-स्टाम्प पर कमीशन, मेनुवल स्टाम्प की भांति 2 प्रतिशत दिये जाने का आदेश हो । 7. ई-स्टाम्प रिफंड राशि के नियम में सरलीकरण किया जाये। 8. लेखक एवं स्टाम्प वेन्डरों का लाईसेंस का नवीनीकरण संघ परिवार के अनुशंसा पर किया जाना उपबंधित हो । 9. लाईसेंसी दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेन्डरों को पेंशन योजना एवं बीमा योजना का लाभ दिया जाये। 10. लेखन कार्य डिजिटल होने के कारण दस्तावेज लेखकों को एक सहायक नियुक्ति करने का अधिकार प्रदान किया जाए। उपरोक्त मांग सारंगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ ने मुख्यमंत्री से की है।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालो मे योगेश कुमार पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक जन कल्याण संघ,कलश राममेहर अध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ सारंगढ़,महेंद्र कुमार थावाइत अध्यक्ष स्टाम्प वेंडर संघ सारंगढ़, गोपाल कुर्रे उपाध्यक्ष सारंगढ़,राकेश यादव कोषाध्यक्ष सारंगढ़, टिकेश्वर सिंह ठाकुर सचिव सारंगढ़,जगबंधु मैहर सह सचिव सारंगढ़, सरजू सिंह यादव मीडिया प्रभारी, विजय शंकर प्रधान,
कमल लोचन मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, गोपाल तिवारी, संजय कुमार मेहर, भरत कटाक्वार, राजेश ठेठवार, दिनेश श्रीवास, देवनारायण चौहान, टीकम चौहान, दीनदयाल केडिया मुख्य संरक्षक स्टाम्प वेल्डर संघ सारंगढ़,

देवी प्रसाद चंद्र, हीरा शंकर जयसवाल, उपेंद्र कुमार पंडा, सत्येन्द्र मेहर, सुनील कुमार याम एवं सभी दस्तावेज लेखक संघ स्टांप वेंडर संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

