नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मिताली ने बुधवार दोपहर को इसका ऐलान किया है. इसी के साथ मिताली ने 23 साल के अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. 39 साल की मिताली राज ने 8 जून को ट्विटर पर एक लंबा संदेश जारी कर संन्यास का ऐलान किया. मिताली ने अपने मैसेज में लिखा कि मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे. हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं.

डेब्यू वनडे में लगाया था शतक
मिताली राज उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में शतक लगाया है. 1999 में आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मिताली ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी.
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
मिताली राज ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान वनडे में उन्होंने 50.68 की औसत से 7805 रन, टी20 इंटरनेशनल में 37.52 की औसत से 2364 रन और टेस्ट में 699 रन बनाए. मिताली लंबे समय तक भारत की कप्तान भी रहीं.
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

