राज्य में लू का प्रकोप जारी, गर्मी से नहीं मिल रही राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
भुवनेश्वर : पश्चिमी ओडिशा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भीषण लू का प्रकोप जारी रहा । हालांकि तटीय क्षेत्र में बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कम से कम 13 मौसम केंद्रों ने अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया, जिनमें से आठ में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक पाया गया।
एक बुलेटिन के अनुसार, बालांगीर, बौध, स्वर्णपुर, बरगढ़, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। बुलेटिन में कहा गया है कि बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। जबकि तितिलागढ़ में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबलपुर में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि स्वर्णपुर में यह 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में पारा औसत से दो डिग्री अधिक 43.6 रहा, जबकि नुआपाड़ा और बारगढ़ में यह 43-43 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक शहरों में तापमान क्रमश: 35.7 और 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

