होशियारपुर: होशियारपुर जिले में एक किशोरी से उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घटना 30 और 31 मई की दरमियानी रात को हुई जब पीड़िता के माता-पिता राजस्थान में उसके दादा के घर गए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और फिलहाल यहा रह रही है। पुलिस ने बताया कि जब किशोरी आंगन में सो रही थी, तो उसके चचेरे भाई ने उसे घर की छत पर बुलाया और जब वह छत पर गई तो आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची से दुष्कर्म किया।
मॉडल टाउन पुलिस थाने में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
