बॉलीवुड में किंग खान अपनी नई फिल्म जवान को लेकर हाज़िर हो गए है। उनकी नई फिल्म टीजर आउट हो गया है। वहीँ ऑडिएंस भी अपकिंग फिल्म जवान को लेकर उत्साहित नज़र आ रहे है। काफी समय के बाद शाहरुख़ खान तमिल डायरेक्टर एटली कुमार के साथ एक धांसू मूवी लोगों के बिच लाने जा रहे है। फिल्म के टीजर की इनसाइट रिपोर्ट्स भी यही कहती है।

फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर में शाहरुख़ खान का लुक काफी डेंजरस और एक सीरियस एक इंसान का नज़र आता है। पुरे ट्रेलर में शाहरुख़ खान का फेस रिवील नहीं होता। ट्रेलर में वह किसी सीक्रेट स्पेस में नज़र आ रहे है। जिसमें वह अपने चेहरे पर लगे घाव को मरहम पट्टी से बाँध रहे होते है। वहीँ उनके डेंजरस किरदार के बारे में इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेलर में उनके एक लकड़ी के डेस्क पर कई साड़ी बंदूके बिछी हुई होती है।
यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर आउट होते ही ल्पोंगों के बीच छा गया है । लोगों को लंबे समय से अपने चहेते कलाकार को धांसू रोल में देखना का बेसब्री से इंतज़ार था। वहीँ अब लोगों ने इसे लेकर अपने रिएक्शन की बारिश करनी शुरू कर दी है।
ट्रेलर को लेकर लोगों ने दिए रिएक्शन
एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘अगर निर्देशक एटली कुमार हो तो ये यकीनन ब्लॉकबस्टर होगी। 2023 किंग खान के धमाकेदार कमबैक का है। बूम।’ जबकि एक इंटरनेट यूजर ने किंग खान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपने मेरी सांसे ही ले ली। एक पल के लिए मैं भूल गया कि मैं कैसे सांस लूं। मेरी लंग्स, मसल्स, दिमाग और पूरा शरीर फ्रीज हो गया। वक्त रुक गया। रोंगटे खड़े हो गए। मैंने ये उम्मीद नहीं की थी। ये वाकई काफी जबरदस्त है। और आप हमें मार देने वाले हैं। मेरे राजा, मेरे हीरो, मेरे जवान।’ लोगों के ये रिएक्शन्स आप यहां देख सकते हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
