रायगढ़/सरिया: धूल, धक्कड़, खराब सड़क, भीषण गर्मी अब वाहनों की लम्बी कतार और जाम… सुरजगढ़ पुल से आवागमन करने वालों का क्या होगा भगवान…! ठेकेदार की मनमानी के आगे बेबस जनता….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सूरजगढ़ पुल में बुधवार से शुरू हुए टोल टैक्स वसूली के चक्कर में कई किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लग रही है। एक छोर में एप्रोच रोड का निर्माण हो रहा है तो वहीं दूसरे छोर में भारी वाहनों की लंबी कतार के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक भी इस जाम के शिकार हो रहे हैं। पुल पार करने में लोगों को १ से डेढ़ घंटे लग जा रहे हैं।
पीडब्लयूडी ने सूरजगढ़ टोल बैरियर में टोल टैक्स वसूली के लिए निविदा निकाला थामल। टेंडर होने के बाद बुधवार से सबंधित ठेकेदार ने टोल बैरियर में टोल टैक्स वसूलने का काम शुरू करा दिया है। इसके पहले विभाग द्वारा टोल टैक्स वसूला जा रहा था जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि पुल के दोनो छोर अर्थात सुर्री के पास व पडिग़ांव के पास टैक्स लिया जाए, जिसके कारण जाम की समस्या नहीं हो रही थी। बुधवार से शुरू हुए ठेका के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को इसके लिए विशेष निर्देश दिया है लेकिन पहले ही दिन इस निर्देश की धज्जियां उड़ते हुए दिखी। टोल बैरियर पर ही टोल टैक्स की वसूली की जा रही थी। एक तो यहां पर एप्रोच रोड के निर्माण का कार्य चल रहा है उपर से भारी व चार पहिया वाहनों को टोल टैक्स के लिए रोक दिया जा रहा है

इसके कारण इस मार्ग में भारी वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग रही है। इससे चार पहिया व दोपहिया वाहन चालक भी जाम में फंस रहे हैं और इस पुल को पार करने में करीब 1 से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। टोल टैक्स वसूलने के लिए ठेकेदार की मनमानी अब लोगों को भारी पडऩे लगी है।
गर्मी में तपते रहे यात्री-
इस जाम में दो यात्री बस भी फंसे हुए थे, सुबह के 10 बजे जाम में फंसने व तेज गर्मी के कारण बस में सवार यात्री नीचे उतरकर पेड़ के छांव में बैठकर जाम के हटने का इंतजार करते हुए दिखे। वहीं कई चारपहिया वाहन चालक भी घंटों भर तक जाम में फंसे रहे।
अव्यवस्थित तरीके से वसूल रहे टोल टैक्स-
यहां पर अव्यवस्थित तरीके से टोल टैक्स वसूलने के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह में पुल से पडिग़ांव तक लगी वाहनों की लंबी कतार की तस्वीर सामने आई जिसे लेकर अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार तो लगाया लेकिन उसके बाद भी कोई असर नहीं दिखा।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

