मैनपाठ घुमाने के बहाने रायगढ़ की 2 किशोरियों से 4 लड़कों ने किया गैंग रेप…दुल्हन का भाई गिरफ़्तार..3 आरोपी फरार…
जगन्नाथ बैरागी
मैनपाठ:-दो किशोरियों से 4 लड़कों के द्वारा गैंग रेप करने का मामला सामने आया है । किशोरियां शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात में आई थीं। इसी दौरान युवक उन्हें मैनपाट घुमाने के बहाने ले गए और वहां जबरदस्ती शराब पिलाकर नदी किनारे दुष्कर्म किया। लौटकर किशोरियों ने जब परिजनों को सारी बात बताई तो अगले दिन FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर क्षेत्र के एक गांव में 10 जून को बारात आई थी। इसी में शामिल होने के लिए बारात के साथ रायगढ़ से 15-16 साल की दो किशोरियां भी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। वहां दुल्हन का भाई अनिल और उसके तीन अन्य साथी मुकेश तिग्गा, अखिलेश और राजेंद्र तिग्गा उसी दिन दोनों किशोरियों को मैनपाट घुमाने के लिए ले गए। इसके लिए राजेंद्र की बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था।
रास्ते में जबरदस्ती शराब पिलाई और दुष्कर्म किया
आरोप है कि लौटते समय युवकों ने दोनों किशोरियों को जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद मांग नदी के किनारे गाड़ी रोकी और उनके साथ गैंगरेप किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। इसके बाद जब किशोरियां विवाह स्थल पहुंची तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर अगले दिन 11 जून को परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है। जांच के बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
