ग्राम पंचायत कुनकुनी में होने वाले जनसुनवाई पर रोक लगाने सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण…कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर आर. ए. कुरुवंशी को सौंपे ज्ञापन….
रायगढ़। ग्राम पंचायत कुनकुनी में जून माह में सार कंपनी की जनसुनवाई होने वाली है, जिस पर रोक लगाने क्षेत्र विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरण व अन्य संगठन लगातार ज्ञापन आवेदन दे रहे हैं।

वही अब ग्राम कुनकुनी सहित प्रभावित होने वाले आसपास के ग्रामीण भी अब इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। जो आज सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट गेट के सामने से नारा लगाते हुए, परिसर तक पहुंचे। जहां कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर आर. ए. कुरुवंशी को ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि दिनांक 1 जून 2022 और 3 जून 2022 को खरसिया ब्लाक के ग्राम पंचायत कुनकुनी में होने वाले कंपनी स्थापित एवं जनसुनवाई पर रोक लगाया जाए क्योंकि हमारे आस पास बहुत सारे कंपनियां होने के कारण वायु बहुत ज्यादा प्रदूषित हो गया है। ग्राम कुनकुनी में जब से वेदांता कोल वाशरी साइडिंग स्थापित हुआ है, ग्राम एवं पूरे क्षेत्र में कोयले के छोटे-छोटे कण उड़ते रहते हैं। जो वायु में मिलकर हमारे सांस के माध्यम से फेफड़ों में जमा हो रहा है और कई प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहा है। स्थानीय आम नागरिक अस्थमा, सिरिकोस आंख की रोशनी कमजोर होना, चर्म रोग खुजली कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

साथ ही कोयले के कण ग्राम वासियों के घर एवं खेतों पर परत जमता जा रहा है जिस कारण आसपास के जंगल एवं भूमि की उर्वराकता समाप्त होती जा रही है। एन एच 49 मुख्य नेशनल हाईवे से कंपनी जुड़े होने के कारण यातायात में भी लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानियां होती है, जिस कारण आए दिन दुर्घटना होते रहता है।

कोयले के छोटे-छोटे कणों से कुनकुनी एवं आस-पास के गांव चपले, ड्रमरपाली रानी सागर नवागांव बसनाझर, पामगढ़, दर्रामुडा, रजघटा, पूरे क्षेत्र में भी पूरा अंधेरा छा जाता है और आए दिन हफ्ते महीने में लगातार एक्सीडेंट हो रहे है। यदि आयरन और बेनिफिकेशन सार प्लांट खुलता है तो पूरा क्षेत्रवासी बीमारियों से और भी बहुत ज्यादा ग्रसित होंगे प्रदूषण बहुत तेजी से फैलेगा जिस कारण हम पूरे ग्राम वासी कंपनी स्थापित एवं जनसुनवाई पर रोक लगाने की मांग करते हैं।

इस आयरन और बेनिफिकेशन सार कंपनी स्थापित जनसुनवाई पर रोक लगाने की कृपा करें। यदि कंपनी लगाने हेतु लोक सुनवाई को तत्काल रोकने की कार्यवाही नहीं हुई कंपनी स्थापित हेतु जन सुनवाई होती है और इस बीच कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो यह पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
