रायगढ़। दिनांक 18.05.2022 को पुलिस चौकी खरसिया में खरसिया क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की के साथ मदनपुर खरसिया में रहने वाले अक्षय उर्फ यादराम चौहान पिछले सितम्बर माह से लड़की का शारीरिक शोषण करना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम द्वारा पीड़ित बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें बालिका बताई कि 8वीं तक पढाई कर घर का काम काज करती है । सितम्बर 2021 से अक्षय शादी का वादा कर शारिरीक संबंध बना रहा है । 16 मई को भी अक्षय घर से खरसिया ले जाकर दुष्कर्म किया और शादी से मुकर रहा है, तब घरवालों को बताई । चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को नाबालिग से दुष्कर्म की रिपोर्ट से अवगत कराकर सुपरविजन अधिकारी खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर अपराध पंजीबद्ध के बाद आरोपी गिरफ्तारी के लिये अपने स्टाफ के साथ आरोपी के पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुये । आरोपी अक्षय अपने रिस्तेदार के यहां शरण लेने बाइक लेकर निकलने वाला ही था कि उसे पुलिस टीम हिरासत में लेकर चौकी लाया गया । आरोपी यादराम चौहान उर्फ अक्षय चौहान पिता राहुल चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी मदनपुर थाना खरसिया को आज दिनांक 19.05.2022 को चौकी खरसिया(थाना खरसिया) के अप.क्र. 223/2022 धारा 376 (2)(n), 376(3) IPC 5, 6 Pocso Act में गिरफ्तार कर रायगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
