जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़-नगर के विभिन्न वार्डों में खुलेआम चल रही है मशहूर कच्ची शराब की अघोषित दुकाने..! ये दुकाने क्षेत्र के साथ साथ दुसरे क्षेत्रो में भी इतना प्रसिद्ध है जिसके सामने शासकीय शराब लाल और प्लेन दोनों फीका होते जा रहे हैं इसका दो कारण बताया जा रहा है शासकीय शराब में पानी की अधिक मात्रा में मिलावट होने के कारण गुणवत्ता विहीन होना, जो लोगों को नशा का आनंद लेने में अहसास भी नहीं हो पा रहा और दुसरा सबसे बड़ा कारण है शासकीय शराब बहुत महंगे के साथ नगर से बहुत दूर है होने के कारण लोग अब शबरिया में बने महुआ कच्ची शराब की ओर अब दौड़ने लगे हैं। जिससे महुआ कच्ची शराब की मांग अब दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके कारण लोगों को उनसे मोहब्बत हो गया है।शबरिया डेरा का मशहूर महुआ कच्ची शराब अब लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका अब लोगों के दिलों से निकलना बड़ा मुश्किल हो गया है जिसके चलते क्षेत्र में महुआ कच्ची शराब की मांग इतना बढ़ चूका है जो दिन-प्रतिदिन सैकड़ों लीटर ख़पत की जा रही है, जिसकी मांग दुसरे क्षेत्रो में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लोग अब कच्ची शराब की इतना आदि हो गये है।अब लोग कच्ची महुवा शराब को अमृत के समान मानने लगे हैं वहीं अमृत अब लोगों के घरों और चौक चौराहों में दुल्हन की तरह सजे अपने ग्राहकों के इंतजार करते मिल जाएगी, जिसके कारण गली मोहल्ले में चहल-पहल देखने को मिल रहा है। लोगों के दिलों में बसने वाली कच्ची शराब को अब ओंठो में लगाने के लिए गली मुहल्ले के घरों में सजी बैठी ग्राहकों के इंतजार में लोग रात हो या दिन दस्तक दे रहे हैं। अपने दिलों में छिपाए किसी भी नगर के सार्वजनिक स्थानों में बैठकर दिल की लालसा पूरी कर लेते हैं, यहां किसी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।चाहे किसी भी जगह बैठकर कच्ची शराब हो या शासकीय शराब को ओठों पर लगाने का पाबंदी नहीं है इसलिए अब अवैध शराब का कारोबार अब फैशन बन चुका है। अब लोगों के दिलों में शराब बस चुका है। इसे लोगों के दिलों से अलग करना मुश्किल है। क्योंकि समाज के बुढे हो या जवान या फिर बच्चे सभी इसके दिवाने है।शासन प्रशासन एक तरफ कच्ची महुआ शराब पर प्रतिबंध लगा रहा है लेकिन नगर के विभिन्न चोको एवं गली मोहल्लों में महुआ शराब बेचने वाले खुलेआम बेधड़क बेच रहे हैँ। आबकारी और प्रशासन प्रत्येक घरों मे शराब बेचने की जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही करता तो है लेकिन खानापूर्ति के नाम पर ही कार्यवाही की जाती है जबकि नगर के कमला नगर बरपाली तहसील कार्यालय के पीछे रायगढ़ रोड कमला झार बैरकपुर चवरपुर, भंवरपुर आदि आदि क्षेत्रों में बेधड़क कच्ची महुआ शराब बिक्री की रही है। उपरोक्त चिन्हांकित स्थल शहर और प्रशासन के नाक के निचे ही हैँ।
देहात मे हीरो, शहर मे ज़ीरो –

सारंगढ़ मुख्यालय से मिलों दूर गांव,देहात,वनांचल क्षेत्र मे डर का पर्याय बन चुके, 2 लीटर शराब की जानकारी प्राप्त कर कारवाई करने वाले आबकारी और प्रशासन अपने नाकों तले खुलेआम मौत का सौदा करने वाले सौदागरों तक पहुंचने मे हमेशा नाकाम क्यों हो जाते हैँ? क्यों उनकी सांस फुल जाती है ? हाथ पैर मे कंपकपाहट हो जाती है? दिन मे तारे दिखने शुरु हो जाते हैँ ? समझ से परे हैँ। लोगों की माने तो इस पाप की कमाई का एक मोटा हिस्सा साहबों की झोली पर बकायदा पहुंच जाता है। खैर कारण जो भी हो इस बात से इंकार नही किया जा सकता की इन अवैध और कच्ची महुवा शराब से गरीबों के घर बिकने की नौबत आन पड़ी है, और स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है सो अलग।
क्या कहते है आबकारी अधिकारी –
पूर्व में हमारे द्वारा इन जगहों पर कारवाही की जा चुकी जिससे लोग को भी समझाइश भी दी गई थी और कार्रवाई भी की जा चुकी है अगर फिर इस क्षेत्र में शराब की बिक्री की जा रही है तो जल्द ही दबिश देकर कारवाही की जाएगी। ( अनिल बंजारे आबकारी उपनिरीक्ष )
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
