रायगढ़ के निकट एकताल गांव में तीन दिवसीय सनातन धर्म संस्कृति महाअभियान के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पे पहुंचे हिंदू हृदय सम्राट प्रबल प्रताप सिंह जूदेव।
इस महाअभियान को लेकर प्रबल ने कहा कि एकताल हिंदुत्व का एक मजबूत गढ है।
पूरे भारत मे हिन्दू समाज को एक उदाहरण के रूप मे प्रेरित करता है क्युकि वहाँ हिन्दुओं को धर्मांतरण करने वाली षड्यंत्रकारी शक्तिया से एकताल का संपूर्ण समाज विरोध करता आ रहा है।आज आवश्यता है युवाओं को सनातन संस्कृति की रक्षा करने की और इस प्राचीन धरोहर को मजबूत बनाने की। हिंदुत्व मजबूत रहेगा तो राष्ट्र मजबूत रहेगा।
इस तरह के आयोजन से हम सर्व धर्म समाज हमेशा एकत्रित और संगठित रहेंगे।जिस प्रकार धर्मांतरण,गौहत्या एवं हमारी संस्कृति से जो छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है ये बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिस प्रकार मेरा पूरा परिवार सदा ही धर्मांतरण के विषय में अपना जीवन समर्पित किया है उसी तरह मेरा जीवन भी देश व समाज के लिए सदेव समर्पित रहेगा।

एकताल गांव पूरे छत्तीसगढ़ ही नही समूचे देश में इस गांव का व पूरे छत्तीसगढ़ का नाम हमेशा से रोशन करता आया है सबसे अच्छी बात इस गांव की यह है की यहां धर्मांतरण को लेकर पूरा गांव हमेशा से जागरूक रहा है धन्य हु में की आज मुझे इस गांव में आने का अवसर प्राप्त हुआ ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री सम्मानित हलधर नाग जी तमनार निवासी गोकुल पटनायक(श्री राम कथा वाचक) व विजय जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल समाज सहित अन्य अतिथियों के समक्ष संपन्न हुई,
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्याम कुमार गुप्ता आयोजन के प्रभारी अनिरुद्ध गुप्ता एवं वहां के सरपंच हिमांशु चौहान जी की मुख्य भूमिका रही।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
