चंदन सिंह नेताम लाइन अटैच

रायगढ़:- किसी न किसी मामले को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली घरघोड़ा पुलिस इस बार रिश्वत में अंग्रेजी शराब की बोतल मांगे जाने की वायरल ऑडियो को लेकर चर्चा पर है! जिसमे घरघोड़ा थाने में पदस्थ एएसआई के द्वारा चालान सीट जमा करने की एवज में रिश्वत के तौर पर “रॉकफोर्ड” नामक अंग्रेजी शराब के खंभा (बोतल) का मांग करते स्पष्ट सुनाई दे रहे हैं!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त वायरल ऑडियो टेन्डा नवापारा में स्थित कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. के विस्तार की जनसुनवाई के एक दिन पहले दिनांक 20/04/2022 की बतायी जा रही है! जिसमे कथित तौर पर घरघोड़ा थाने में पदस्थ एएसआई चंदन सिंह नेताम और घरघोड़ा निवासी जने कुर्रे के बीच हुई वार्तालाप के दौरान एएसआई नेताम द्वारा किसी दीपक नामक व्यक्ति का चालान सीट जमा करने के एवज में जने कुर्रे को “रॉकफोर्ड” नामक अंग्रेजी शराब का खंभा (बोतल) का मांग वायरल ऑडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है!

वायरल ऑडियो के संबंध में खबर उजागर का एएसआई चंदन सिंह नेताम से सीधी बात….।
सवाल :- क्या चालान सीट जमा करने की एवज पर आपके द्वारा जने कुर्रे से रॉकफोर्ड” नामक अंग्रेजी शराब के बोतल की मांग की गई?
जवाब:- जने कुर्रे वर्तमान में धारा 307 का फरार आरोपी है, जो कि पिछले दिनों घरघोड़ा के जय स्तंभ चौक पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में चाकूबाजी की घटना में शामिल था! जिसकी विवेचना उपरांत दोनों ही पक्षों पर अपराध कायम कर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है! जने कुर्रे से फोन पर वार्तालाप के दौरान मजाक – मजाक में शराब मांगा था जिसकी रिकॉर्डिंग वायरल कर मुझे बदनाम किया जा रहा! तथा जने कुर्रे मुझे ब्लैकमेल भी कर रहा था! जिसकी व्हाट्सएप मैसेज की स्क्रीनशॉट आपको भेजा हूं!
सवाल :- जने कुर्रे द्वारा आपको किस प्रकार का ब्लैक मेलिंग किया गया तथा व्हाट्सएप मैसेज पर कब और क्या लिखा था?
जवाब:- 2 मई को जने कुर्रे ने व्हाट्सएप में लिखा था कि काका नमस्कार, आप सबके अंदरूनी पोल हैं मेरे पास लेकिन मैं किसी के बारे में गलत नहीं सोचता, जैसे आप लोग मेरे साथ गलत कर रहे हो… ऐसा मैसेज करके ब्लैकमेल किया गया!
सवाल:- आप खुद की ऑडियो वायरल होने के बाद आप कहीं झूठा आरोप तो नहीं लगा रहे क्या आपने ब्लैक मेलिंग के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज कराया?
जवाब:- हां मेरे से एक बड़ी भूल हुई है कि मैंने इस संबंध में मैंने अपने उच्च अधिकारियों को अभी तक अवगत नहीं कराया है और ना ही इसकी लिखित शिकायत दर्ज की है!
गौरतलब है कि वायरल ऑडियो में एएसआई अंग्रेजी शराब की मांग करते सुनाई दे रहै हैं जबकि हमें मजाक मजाक में शराब मांगने की बात बोल रहे हैं तथा ब्लैक मेलिंग करने का भी हवाला दे रहे हैं अब यह काफी हैरानी की बात है कि घरघोड़ा थाने के एएसआई को कोई 307 का आरोपी ब्लैकमेल करता है, फिर एएसआई 307 के फरार आरोपी से मजाक मजाक में शराब की मांग करते हैं! जने कुर्रे के पास क्या अंदरूनी पोल पट्टी है! जिसकी ब्लैक मेलिंग के आगे आपने मौन साध लिया?
कोई ऑडियो वायरल हो रहा है वह किसका है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है किंतु ऑडियो को कथित तौर पर चंदन सिंह नेताम का बताया जा रहा है फिलहाल चंदन सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया गया है।
लखन पटले
एडिशनल एसपी रायगढ़
बहरहाल वायरल ऑडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, एएसआई चंदन सिंह नेताम के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हो रही है तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई को लाइन अटेच कर दिया है, फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले की जांच में क्या निकल कर सामने आता और एएसआई पर वायरल ऑडियो के आधार पर किस प्रकार की कार्यवाही की जावेगी!
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

