रायगढ़/कलेक्टर भीम सिंह ने जिले के गौठानों में पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के चरवाहों ने अपने क्षेत्र के गौठानों में पशुओं की संख्या बढ़ाने में महती जिम्मेदारी निभायी। उत्कृष्ट कार्य करने एवं पशुओं की संख्या बढ़ाने पर सर्वश्री गजानंद, मुनीराम यादव, गुरूचरण चौहान एवं लखन राठिया को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक हजार रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




