जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ जिला गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासन की ओएसडी पदों की नियुक्तियां होने के बाद कलेक्टर भीम सिंह ने आदेश जारी किया है। ऐसे कर्मचारी जो सारंगढ़ जाने के लिए इच्छुक है, उन्हें आवेदन करने के लिए कहा गया है इसमें क्लर्क से लेकर वाहन चालक, चपरासी तक जो सारंगढ़ जाना चाहेंगे उन्हें आवेदन करना होगा। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि छोटे जिलों में 3 डिप्टी कलेक्टर और एक ज्वाइंट कलेक्टर होते हैं, सारंगढ़ में भी यही सेटअप होगा। जो आवेदन आएंगे उनके प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन
विभाग भेजा जाएगा, वहीं से उनकी पदस्थापना का आदेश जारी होगा अभी तक किसी कर्मचारी या अधिकारी ने सारंगढ़ जाने के लिए आवेदन नहीं किया है, नए ओएसडी की पदस्थापना होने के बाद नया कलेक्टोरेट भवन और एसपी आफिस के लिए भवन खोजे जाने की तलाश शुरू हो गई है। वहां अफसरों ने ऐसे बड़े भवन या छात्रवास बिल्डिंग जैसे जगह उनका निरीक्षण भी किया है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों के सारंगढ़- बिलाईगढ़ में जिले कामकाज शुरू होगा। हालांकि अब तक सारंगढ़ और बरमकेला से आई आपत्तियों पर स्पष्टता नहीं है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
