रायगढ़ पूर्वांचल छुहिपाली शिक्षक मूल रूप से आजीवन शिक्षक ही रहता है भले ही वह पद से सेवानिवृत्त हो जाए। उक्त बातें छुहिपाली मध्य. विद्यालय में शनिवार को प्रधान पाठक के आर राठिया के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कही। इस अवसर विद्यालय परिवार द्वारा प्रधान पाठक को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर भावभीनी विदाई दी। विदित हो कि शिक्षक कुंडु राम राठिया विगत कई वर्षों से


छुहिपाली मध्य. विद्यालय में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थे। विदाई समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में संकुल प्राचार्य पुनित राम खूंटे वरिष्ठ शिक्षक शिशुपाल मिश्रा व्यस्थापक प्रताप सिंह सिदार, दिनेश पंडा, खीरो सिदार संकुल संन्यक गोपीचंद पटेल मंच संचालन तेजराम साहू सेवा निवृत्त शिक्षक गनपत राठिया,भोगीलाल गुप्ता,विश्रध्वज गुप्ता,कीर्तिवास गुप्ता स्कूल के छात्रों और ग्रामवासियों की आँखे रही नम जिसमे जामगांव और सपनाई संकुल के समस्त शिक्षक साथियो का महत्वपूर्ण योगदान तथा गरीमामयी उपस्थिति रही है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
