रायगढ़ : अटल समरसता भवन कोसीर में रविवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला में चर्चा करते हुए भाजपा अ. जा. मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कोसीर मंडल के प्रभारी दीनानाथ खुंटे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष ‘संगठन पर्व’ के रूप में मना रही है। हम यह भी जानते हैं कि भाजपा के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है वे आदर्श व


सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे। भाजपा श्री ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा । संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए सरल पोर्टल भी लांच किया गया है।

टेक्नोलाजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। सरल पोर्टल के माध्यम से सभी बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। श्री खुंटे ने कहा कि प्रत्येक बूथ केंद्र पर समयदानी कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में 10 दिन 10 घण्टे कुल 100 घण्टे बूथ को सक्षम एवं सबल बनाने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें सभी वरिष्ठ नेतागण संगठन द्वारा तय शक्तिकेंद्र पर विस्तारक की भूमिका में रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शमशेर सिंह एवं जिला मंत्री श्रीमती मीरा धरम जोल्हे का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूषण चन्द्रा, महामंत्री द्वय शिवम चन्द्रा, सुखराम अनंत, सालर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, शिव कुमारी चौहान, हरि शंकर निराला, उमेश विश्वकर्मा, कमल श्रीवास, गुरुचरण सुमन, डोरीलाल चंद्रा, उत्तरा लहरे, विनय चन्द्रा एवं धरम जोल्हे उपस्थित रहे।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
