बिर्रा-जांजगीर चाम्पा:जिस दिन वो नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने सात फेरे ले रहीं थी उसी दिन उन्हें यूनिवर्सिटी में उनकी शैक्षिक उपलब्धि पर गोल्ड मैडल भी मिला ।शासकीय टी सी एल जांजगीर की छात्रा रश्मि राठौर के जीवन मे जो सुखद संयोग हुआ ऐसे अवसर कम ही आते हैं । सुकली निवासी हनुमान प्रसाद व श्रीमती मुरारी देवी राठौर की पुत्री रश्मि का विवाह 21 अप्रैल को अमित राठौर के साथ हुआ जिस दिन ये दोनों दाम्पत्य सूत्र में बंध रहे थे उसी दिन अटलबिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह भी था । सत्र 2020 में उन्होंने एमएससी जूलॉजी की परीक्षा 80.75 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर उन्होंने गोल्ड मैडल की पात्रता हासिल की है।जिसका दीक्षांत कर्यक्रम भी इसी तारीख को निर्धारित था जहाँ उनको गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने इसे दोहरी खुसी दिन बताया। इसका श्रेय माता पिता व पति को दिया।दादी रामबाई ,डीईओ श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी,रविन्द्र द्विवेदी, भुनेश्वर देवांगन ,दीपक ,
देवेंद्र ,रोशनी कामतानाथ ,रीमा,संजय रजनीलता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

