जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। मानव जीवन में श्रीमद्भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। संसार में जो भी इस कथा का श्रवण करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उक्त बातें देवी पूजा किशोरी ने ग्राम झिलगीटार मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा मे कहा। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान के श्रीमुख से कही गई कथा है। कथा के समय स्वयं भगवान कथास्थल में विराजमान रहते हैं। अतः इस कथा का श्रवण शुद्ध मन से पूरे भक्ति और श्रद्धा से करनी चाहिए। झिलगीटार मे भगवत कथा का आज चतुर्थ दिवस था जिसमे समुद्र मंथन, वामन चरित्र, और कृष्ण जन्मोत्सव की कथा पूज्य पूजा किशोरी के श्रीमुख से श्रवण कर समस्त श्रद्धालु कृथार्थ हुवे।

लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अरुण मालाकार ने किया कथा रसपान-
सारंगढ़ की भगवत धर्म पारायण विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और लोकप्रिय नेता जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार, जनपद अध्यक्ष मंजू मालाकार, जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े, महेंद्र गुप्ता, वैष्णव महासभा के युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी, डॉक्टर रामकृष्ण वैष्णव, चंद्रशेखर पटेल , तुलसीदास( गजानंद) सहित तमाम श्रद्धालुओं ने ले देवी पूजा किशोरी के सानिध्य मे कथा श्रवण कर आत्म शुद्धि कर पुण्य के भागी बने।
भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है- विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े

भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है। श्रीहरि के को संसार में कोई भयभीत नहीं कर सकता। इसलिए हर किसी को कथा का आयोजन कराना चाहिए।

भागवत कथा सम्पूर्ण जीवन का सार- अरुण मालाकार
भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने के अनेक लाभ हैं। इसे आयोजित कराने तथा सुनने वाले व्यक्तियों-परिवारों के पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है। इसे सुनने के क्रम में आत्मिक ज्ञान की प्राप्ति करते हुए आप सांसारिक दुखों से निकल पाते हैं। मनोकामना पूर्ति होती है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
