बिर्रा-प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर का सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत विगत तीन वर्षो से छतीसगढ शिक्षक संघ जान्जगीर चाम्पा के सहयोग से प्रत्येक माह की व्दितीय रविवार को आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे शाम तक नि:शुल्क अस्थि ,न्यूरो एवं मधुमेह रोग जांच शिविर का आयोजन अनुभवी डॉक्टरों से किया जाता है जिसमें न्यूरो सर्जन डॉक्टर रजनीश पांडेय ,हृदय रोग एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के धर ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शान्तनु गुप्ता ,सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्बिकेश


पाण्डेय एवं डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मिश्रा उपस्थित रह कर मरीजो की जांच कर गरीब एवं आवश्यकता वाले रोगियो को नि:शुल्क दवाइयो का वितरण करते आ रहे है। इसी क्रम में दिनांक 10/04/2022 दिन रविवार को दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं जरुरत मंदो को नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया । जिसमें डॉ महेंद्र साव, डॉ सतीश साहू, देवेन्द्र साहू , चंद्रशेखर जी ,उपस्थित रह कर 57 मरीजो का नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं दवाई वितरण किये । आज के इस स्वास्थ शिविर में मनोज तिवारी ,हरि राम जायसवाल , टी पी तिवारी, प्रवीण तिवारी , श्रीमती इन्दु तिवारी,श्रवण थवाईत उपस्थित रहे।उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी ने दी ।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
