छत्तीसगढ़:-युवक ने अधेड़ महिला का रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, पुलिस से बोला- मना कर रही थी तो उतार दिया मौत के घाट….
जांजगीर-चाम्पा:जिले के डभरा से अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक सनकी युवक ने महिला से अपनी हवस पूरी की और उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 5 अप्रेल को देर रात हुई थी। डभरा की बुजुर्ग महिला, एक दुकान के बाहर तखत पर रात बिताती थी। रात करीब 2 बजे युवक किशन यादव पहुंचा और महिला को घसीटकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं, सुबह जब ग्रामीणों ने महिला को गंभीर हालत में देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच करते सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो बुजुर्ग महिला को युवक गघसीटकर ले जाते दिखा। पुलिस ने युवक के बारे में पता किया तो उसकी पहचान किशन यादव के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सनकी है। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया था। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म का खुलासा होने पर हत्या की धारा 302 के साथ ही 376 की धारा भी जोड़ी गई है। मामले में आरोपी सनकी युवक किशन यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
