रायगढ़, स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सबद्ध कि.शा.चिकित्सालय रायगढ़ के संबंध में प्रकाशित समाचार बर्न यूनिट में एसी खराब, वार्डो में कूलर नहीं के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक मनोज मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे अस्पताल का कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ईई पीडब्लूडी व अनुविभागीय अधिकारी विद्युत तथा टेक्नीशियन की टीम बनाकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि विभागों में भी पर्याप्त मात्र में कूलर व पंखे स्थित है जो कि चालू अवस्था में पाया गया। उन्होंने आगे बताया कि मेल मेडिकल वार्ड में मरीजों के लिए दो नग बड़ा एक्जास्ट कूलर व स्टाफ के लिए एक नग कूलर तथा पर्याप्त मात्रा में लगा हुआ है। जो सभी चालू अवस्था में पाया गया। टीम द्वारा कूलरों में पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर चलाने एवं समय-समय पर सफाई करने का सुझाव दिया गया है। इसी प्रकार टीबी व चेस्ट वार्ड, सारी तथा फिमेल मेडिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर्याप्त मात्रा में कूलर एवं पंखे चालू अवस्था में लगे हुए है। गायनिक वार्ड ए व बी लगे कूलर को बाहर खिड़की में लगाने के निर्देश दिए गए इसके लिए स्टैण्ड व प्लेटफार्म पीडब्लूडी द्वारा बनाया जाएगा। गायनिक वार्ड सी में लगे पंखे की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे बताया कि बर्न वार्ड में लगे दोनों एसी चालू अवस्था में है। वार्ड में मरीज भर्ती नहीं होने के कारण एसी को बंद कर दिया जाता है। बर्न यूनिट व एनआरसी में लगे एसी कुछ वर्ष पुराने होने के कारण परफार्मेंस में नए एसी के मुकाबले अपेक्षाकृत कुछ कम हो सकता है किन्तु सारे एसी चालू अवस्था में है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




