नवी मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी टीम की धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। ’’
दिल्ली कैपिटल्स को गुरूवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी मौजूदा सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




