जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ राजनीति मे अपनी गहरी पैठ रखने वाले नंदकुमार लहरे(नंदू भैया) ने उन पर लग रही अटकलों और बाज़ार मे फैल रही अफवाहों का पुरजोर खंडन करते हुवे कहा की मै कांग्रेस का कर्मठ सिपाही हुं और रहूंगा। नंदराम लहरे ने मिडिया को दिए गये वक्तव्य मे कहा की उन्हे भाजपा ने 2013 मे टिकट का वादा कर धोखा दिया और उनकी दुर्दशा भी की जिससे वे विगत 8 सालों से काफी स्ट्रगल भी किये. उस समय महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने उन पर विश्वास. शिवकुमार डहरिया और सुरेंद्र शर्मा ने उनको टी एस सिंह देव से मिलाया और परसराम भारद्वाज ने उन्हे कांग्रेस् के मुख्य धारा मे जोड़ा.
नंदू भैया ने आगे कहा की उनकी पत्नी वैजन्ति लहरे वर्तमान मे प्रदेश महासचिव महिला एवं जिला पंचायत सदस्य और रायगढ़ जिला महिला प्रभारी भी है। राज्य के मुखिया भूपेश बघेल लगातार गरीबो और आम जनता के हित मे कार्य कर रहे हैँ। मंत्री उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकर पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत और एकजुट है। श्री लहरे ने आगे बताया की जिला ग्रामीण के प्रभारी विकास शर्मा के साथ वो 3- 4 बार रायपुर फूलोदेवी नेताम के साथ मिलने गये थे जिस पर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी की वो भाजपा मे जॉइनिंग करने रायपुर गये हैँ जबकि उक्त तिथि जब उनके बारे मे अफवाह फैलाया गया की भाजपा जॉइन करने गये हैँ उस दिन सब (नंदू लहरे और विकास शर्मा) राजयसभा फूलोदेवी नेताम के बंगले मे कॉफी पी रहे थे।
कुछ षड्यंत्रकारी उनके राजनैतिक छवि को धूमिल करना चाह रहे हैँ, जबकि उनका सारंगढ़ विधायक,जिला के समस्त मंत्री, नेता और पदाधिकारियों से मधुर और भावनात्मक संबंध वो और साथ ही राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम जा उनपर अटूट विश्वास है जिसे वो किसी भी हाल मे नही तोड़ सकते ना ही जीवन भर आंच आने देंगे।
उन्होंने आगे कहा की मै और मेरा परिवार कभी भी भाजपा मे प्रवेश करने हेतु इच्छुक नही हैँ क्यूंकि हमे कांग्रेस मे जो प्यार और सम्मान मिला वो अभूतपूर्व है। मेरे राजनितिक जीवन की हत्या का प्रयास करने वालों को कहना चाहता हुं की मै जीवन भर कांग्रेस पार्टी की सेवा मे अपना जीवन न्योछावर करने प्रयत्नशील रहूंगा।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




