तीन गाड़ी लाइमस्टोन और एक गाड़ी डोलोमाइट को माइनिंग विभाग ने किया जब्त….को माइनिंग विभाग ने किया जब्त माँ शारदा मिनरल्स की गाड़ियों पर माइनिंग विभाग की लगातार कार्यवाही
रायगढ़/रायगढ़ माइनिंग विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है । रायगढ़ सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक और खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने कार्यवाही किया है । जिसमें चार गाड़ी को जब्त किया गया है । वही बता दें कि माइनिंग विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है , लेकिन खनन माफिया है कि मानने को तैयार ही नहीं है । हालांकि गाड़ियों में रॉयल्टी लगी हुई थी लेकिन माल ओवरलोड था । एक गाड़ी डोलोमाइट जो कि बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन कर रहा था , जिसको खनिज विभाग ने जब्त किया है । माइनिंग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दो गाड़ी शारदा मिनरल्स का था जो ओवरलोड लेकर रोड पर फर्राटे भर रहे थे । तभी घर से ऑफिस जाते समय सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक ने बेरियर में खड़ा कर गाड़ियों को काटा करवाना शुरू किया । जिसमें तीन गाड़ी को ओवरलोड में कार्यवाही करते हुए जप्त किया है ।
माँ शारदा मिनरल्स क्रेशर पर माइनिंग विभाग मेहरबान क्यों?
मां शारदा मिनरल्स गुडे़ली की हाल ही दिनों में बिना रॉयल्टी पर्ची के दो गाड़ी फर्राटे भर रहे थे , जिसको सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक ने जब्त किया था । आज फिर दो गाड़ी को सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक ने ही जब्त किया है । इन गाड़ियों में 30-30 टन की रॉयल्टी पर्ची तो थी , लेकिन उसमें 40-40 टन से ज्यादा माल लेकर जा रहा था , जिसको स्वयं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक कांटा में जाकर कांटा करवाया और इन गाड़ियों पर कार्यवाही की गई है और एक गाड़ी भी जप्त किया गया है । यहां मां शारदा मिनरल्स रॉयल्टी चुराने में माहिर नजर आ रहा है , लेकिन खनिज विभाग क्रेशर ऊपर जांच क्यों नहीं कर रहा है ? यह हमारे समझ से परे है या हो सकता है माइनिंग विभाग जांच करें , यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

मानव अग्रवाल की एक गाड़ी डोलोमाइट बिना रॉयल्टी पर्ची के भर रहा था फर्राटा
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गाड़ी डोलोमाइट बगैर रॉयल्टी पर्ची के हरदी से लोड लेकर फर्राटे भर रहा था , जिसको खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने जब्त किया है । जो भी गाड़ी लोड लेकर रोड में परिवहन करता है उसमें रॉयल्टी पर्ची होना चाहिए , लेकिन यहां तो मानव अग्रवाल शासन को चूना लगाने में लगा हुआ है , जिसका गाड़ी बिना रॉयल्टी पर्ची के ही डोलोमाइट लेकर फर्राटे भर रहा था जिसको माइनिंग विभाग के तेज तर्रार खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने जब्त कर लिया है ।

क्या कहते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक
कलेक्टर साहब के निर्देश और हमारे उपसंचालक बीके चंद्राकर के मार्गदर्शन में आज हमने गुडे़ली – टिमरलगा में निरीक्षण किया । जिसमें ओवरलोड तीन गाड़ी को जप्त किया गया है । वही हमारे खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने भी बिना रॉयल्टी पर्ची के एक डोलोमाइट गाड़ी को जप्त किया है । सभी गाड़ियों को बेरियर में खड़ा करा दिया गया है । अब आगे हम अपने इंस्पेक्टरों को क्रेशर पर जांच के निर्देश देंगे और अगर अनियमितताएं पाई गयी तो सील की कार्यवाही की जाएगी ।

- रायगढ़ में रामभक्तों का महासंगम: 27 मार्च को निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा… - March 10, 2026
- कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी: लैलून कुमार भारद्वाज बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव… - March 10, 2026
- कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा: डीईओ डहरिया ने सुदूर केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, नकल पर सख्त नजर… - March 10, 2026
