(व्यासपीठ पर पं.सूर्यकांत गौरहा होंगे विराजमान)

बिर्रा-भटगांव विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत पेंड्रावन(सरसीवां) के श्री राधेकृष्ण महिला किर्तन मंडली के आयोजकत्व में चैत्र वासंती नवरात्रि पर्व पर 1 अप्रैल से कलशयात्रा-शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथावाचक आचार्य पं.सूर्यकांत गौरहा जी अपनी रसमयी वाणी से कथामृत का रसपान कराएंगे। कथा का समय दोपहर 3 बजे से राधे कृपा तक हटवारा चौक में आयोजित है। जिसका कार्यक्रम विवरण 1अप्रेल को शोभायात्रा वेदी पूजन व कथा महात्म्य,2 को परीक्षित जन्म,सुकदेव आगमन,3 को सृष्टि वर्णन, कपिल संवाद,शिव चरित्र,4 को भक्त ध्रुव, प्रहलाद चरित्र व नरसिंह अवतार,5 को वामनावतार, श्रीराम-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,6 बाल लीला,गिरीराज पूजन,7 को गोपी उद्धव संवाद, रूख्मणी मंगल (विवाहोत्सव),8 को सुदामा चरित्र,परीक्षित मोक्ष,कथा विश्राम 9 को तुलसीवर्षा यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर श्री राधे कृष्णा महिला किर्तन मंडली व समस्त ग्रामवासी पेंड्रावन (सरसीवां) जुटे हुए हैं।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

