जितेंद्र तिवारी

बिर्रा- बरमकेला क्षेत्र ग्राम कटंगपाली (अ) में स्व.विष्णु डडसेना के वार्षिक श्राद्ध (मोक्षकामनार्थ ) निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 मार्च को कलशयात्रा के साथ शुभारंभ होने जा रहा है।कथा व्यास पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के श्रीमुख से राधाकृष्ण भक्ति की धारा बहेगी।कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक।23 मार्च को कलशयात्रा,24 देव आह्वन-कथा महात्यम,25 परीक्षित जन्म, सुकदेव आगमन,कपिल चरित्र, 26 सती चरित्र,ध्रुव चरित्र,भक्त प्रहलाद चरित्र,27 वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,28 माखनचोरी बाललीला, गिरीराज पूजन,29 महारास लीला,रूख्मणी मंगल,30 सुदामा चरित्र,कथा विश्राम और 31 मार्च को तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण के साथ समन्न होगा। आयोजन को लेकर जायलाल डडसेना-रामकुंअर डडसेना,सेतराम-कमला डडसेना, मेघनाथ-दीपिका डडसेना सहित आयोजक डडसेना परिवार जूटे हुए हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




