रायगढ़। रेल्वे के कर्मचारी की आज ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत की खबर लगते ही रेल्वे के अफसरों और कर्मचारियों का जामगांव यार्ड में मजमा लग गया । रायगढ़ रेल्वे के सभी लोग कर्मचारी की मौत से सदमे में हैं। जीआरपी रायगढ़ ने मर्ग कायमी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबन्ध में जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ रेल्वे के कर्मचारी छोटे अतरमुड़ा पंडित दीनदयाल पुरम फेस – 2 निवासी राजेश कुमार कुंज पिता विनोद कुमार कुंज (51 वर्ष) कल रात को टावर वैगन को चलाते हुए जामगांव यार्ड गये थे। आवश्यक काम पूर्ण कर जब वे घर वापस जाने के लिए किसी मालगाड़ी से चढ़ कर रायगढ़ अपने घर आना चाहता था और मालगाड़ी के इंतजार में प्लेटफार्म नम्बर 2 के पास खड़ा था की अचानक उसे कोई तेज रफ्तार ट्रेन का ड्राइवर अपनी चपेट में लेकर लहूलुहान कर दिया। इस हादसे में राजेश कुमार कुंज के बाएं पैर, सिर, जबड़ा में गम्भीर चोट आने पर घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मामले की खबर जंगल में लगी आग की तरह रेल्वे रायगढ़ में पहुँची तो रेल्वे के हर कोई स्टाफ अपने साथी की मौत की से सदमे में आ गए। मृतक राजेश कुंज को जिंदादिल इंसान के रूप में रायगढ़ शहर में पहचाना जाता था। विदित हो कि रेल्वे कर्मचारी राजेश कुंज कमला नेहरू पार्क में प्रतिदिन रायगढ़ के लोगों के साथ योगा करते थे। जामगांव यार्ड में हुई घटना के बाद मौके ऊपर जीआरपी ने मर्ग कायमी उपरांत शव को परिजनों सौप कर मामले जांच शुरू कर दी है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
