रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए रायगढ़ जिले के सभी ब्लाकों में लर्निंग लायसेंस का शिविर लगाया जाना है। इसी क्रम में 14 मार्च 2022 दिन-सोमवार को जनपद पंचायत पुसौर जिला-रायगढ़ में लर्निंग लायसेंस जारी किये जाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कारण 14 मार्च 2022 दिन सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ में लर्निंग लायसेंस का कार्य स्थगित होगा।
आवेदक किसी भी लोक सेवा केन्द्र/ च्वाईस सेंटर से आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाईट parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि 14 मार्च 2022 को बुक किये गये स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर आवेदन सहित जनपद पंचायत पुसौर जिला-रायगढ़ में उपस्थित होवे एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि का प्रमाण, उम्र 40 वर्ष से अधिक होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट (परिवहन विभाग से पंजीकृत), दो पासपोर्ट कलर फोटो के साथ उपस्थित होवे सकते है। जिला परिवहन अधिकारी ने आम जनता से अपील कि है की लर्निंग लायसेंस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेवें।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
