पुरानी पेंशन बहाली घोषणा के लिए जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा जी का किया गया आभार व्यक्त..
विधायक श्री केशव चंद्रा जी ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री जी को लिखा था समर्थन पत्र
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को पुरानी पेंशन बहाली हेतु समर्थन पत्र लिखने के लिए जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा जी का राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए फूलमाला, बुके से स्वागत कर व मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पुरानी पेंशन बहाली के ऐतिहासिक निर्णय के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा गया था जिस पर विधायक महोदय ने तत्काल मुख्यमंत्री महोदय को पुरानी पेंशन बहाली हेतु पत्र लिखा था।
आभार व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, सक्ती जिला संचालक बी एस बनाफर, कोरबा जिला सह संचालक नरेंद्र चंद्रा, बम्हनीडीह ब्लाक संचालक उमेश तेम्बुलकर, जैजैपुर ब्लाक संचालक लोचन चंद्रा, जिला सह संचालक आर के सिंह, विकेश केशरवानी, गोपाल जायसवाल, नवधा चंद्रा, विश्वनाथ कश्यप, भागीरथी चंद्रा, लखेश्वर चंद्रा, बम्हनीडीह ब्लाक से आईटी सेल प्रभारी शिव कुमार पटेल जगेंद्र वस्त्राकार, खिरेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत चंद्रा, जैजैपुर ब्लाक से प्रवक्ता सोनबरिसा लाल कुर्रे, प्रेम लता चंद्रा, रेखा पात्रे, सोनी सिंह, राजेश्वरी चंद्रा, दादूराम नायक, शंकर लाल धिरहे, राकेश कुमार अहिरवार, दाऊ लाल चंद्रा, विशंभर लाल साहू, दुष्यंत कुमार वैभव, तुलसी राम साहू, देवेंद्र पात्रे, रामगोपाल पांडेय, रविशंकर कश्यप, उत्त्तम कुमार चंद्रा, कुंज बिहारी कश्यप, शामिल थे।
बसंत चतुर्वेदी
राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
