रायगढ/माननीय कलेक्टर भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देश पर अवैध महुआ शराब के विरूद्ध आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई लगातार जारी है।

दिनांक 10-3-2022 को पुसौर थाना क्षेत्र के रेंगलपाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को संदिग्ध अवस्था में भागते देख पीछा करके पकड़ा गया उसकी बाइक की तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ आरोपी ने पूछने पर अपना नाम बिट्टू बर्मन निवासी घुटकुपाली बताया.. बिट्टू बर्मन से पूछताछ करने पर कि उसने कहा से महुआ शराब लाया है तो उसके बताए अनुसार ग्राम घुट्कुपाली निवासी चेतन लहरें के घर छापामार कार्रवाई की गई.. चेतन लहरे के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त की गई तथा 10 बोरियों में रखी महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया.. दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश दिया।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव, अजय कसेर,दिलीप टंडन एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का, एवं सरोज कँवर उपस्थित रहे।।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
