बिर्रा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यालय परिवार,शाला प्रबंधन समीति व पालकगण की उपस्थिति में वीणा पाणी मां सरस्वती व कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, कविता, नृत्य,गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर अधीक्षिका पुष्पा पटेल ने महिला दिवस पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि दुनियां की पहचान है नारी हर घर की जान है नारी।बेटी,बहन, मां और पत्नी बनकर घर घर की शान है नारी।। कार्यक्रम को सभी ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती ममता कर्ष,श्रीमती सुमित्रा कश्यप,कु. तेजेस्वनी पटेल,अंजली साहू,अनीता साहू, पूर्णिमा कश्यप,पूनम श्रीवास,जामबाई साहू,मधु साहू,सुक्रिता खुंटे,सविता देवांगन,नेतराम,किरीतराम कश्यप,फिरतीन नायक,अंबिका पटेल, शांति श्रीवास, चित्ररेखा कश्यप,इतवारा बाई कश्यप सहित विद्यायल की बालिकाएं उपस्थित थे।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
