धमतरी/गांजे की अवैध तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों से 350 किलो गांजा जप्त किया है। जिसकी कीमत 70 लाख रु बताई जा रही है। धमतरी जिले के सिहावा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि धमतरी के रास्ते से एक गांजे की बड़ी खेप की तस्करी हो रही है। सूचना मिलने पर 7 मार्च को पेट्रोलिंग पार्टी ने बोराई-सिहावा मार्ग पर जांच शुरू कर दी। तभी मुखबिर द्वारा बताए गए संदेही ट्रक मौके पर पहुंची।

ट्रक ड्राइवर देने लगा गोलमोल जवाब
ड्राइवर से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो 14 बोरियों में 350 किलो गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक में गांजा लोडकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
एसपी ने बताया कि ट्रक में शशिकांत कनौजिया निवासी भेलसी थाना बरौत, जिला- प्रयागराज और रामनरेश कनौजिया उतराव, थाना-उतराव, जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
