जांजगीर-चांपा/ के शिवरीनारायण क्षेत्र से युवती की आत्महत्या की ख़बर सामने आई हैं। युवती ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर मौत को गले लगा लिया। युवती सिर्फ 18 वर्ष की थी। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा हैं की घर वालों के साथ किसी विवाद के बाद उसने आत्महत्या की।
घटना सोमवार यानी कल देर शाम की हैं। जहां युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। युवती खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। जब युवती जलने लगी तो चींखने चिल्लाने लगी। घर वालों उसकी चींख सुनकर उसके कमरे की तरफ़ भागे। लेकिन दरवाजा बंद था। परिजनों द्वारा दरवाजा को तोड़ा गया लेकिन तब युवती मौत के आगोश में समा चुकी थी।


जिसके बाद घर वालों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती का शव पुलिस ने बुरी तरह जला हुआ पाया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव को मर्चरी रूम में रखवा दिया। जिसका आज मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही पता चल सकेगा की युवती का मौत का असली वजह क्या थी।





