रायगढ/खरसिया थाना क्षेत्र से तड़के सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया है। मौके पर युवक बुरी तरह से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि दोनों पैर टूट गए। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। डायल 112 की सहायता से उसे जिला अस्पताल लाया गया। अभी जानकारी मिल रही है कि युवक ने दम तोड़ दिया है।
खरसिया थाना प्रभारी सुमंत राम साहू ने बताया कि देहजरी पत्ता गोदाम के पास आज सुबह हादसा हुआ है। मृतक लेख राज साहू,शक्ति का रहने वाला है। घटना कैसे हुई है यह पता नहीं चल पाया है, अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
