रायगढ :- जिलाभाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने हिंदी बोर्ड की परीक्षा के दौरान निबंध का विषय खराब सड़को को विधायक प्रकाश नायक के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए इसे सबसे बड़ी विडंबना बताया l काँग्रेस के तीन वर्षीय कार्यकाल में सड़के जानलेवा व जर्जर हो चुकी है और इसके सुधार की गुंजाइश नही देख प्रश्न पत्र बनाने वाले शिक्षक परीक्षा में निबंध का विषय खराब सड़को को बना रहे है I निबंध का यह विषय काँग्रेस सरकार की क्षमता पर सवालिया निशान है I लूट खसोट व ट्रांसफर में व्यस्त सरकार को जनहित के मुद्दों से सरोकार नही है I आये दिन खबरों में सरकार की उपलब्धि कम और ट्रांसफर व भ्रष्टाचार की खबरे अधिक रहती है I जिले की सड़के जानलेवा हो चुकी है आये दिन दुर्घटनाओ के दौरान हो रही मौतों के लिए भी जिले के विधायकों व मंत्री सहित काँग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि सत्ता पाकर जनहितों को भूलने का गुनाह जनता माफ नही करेगी l ऐसे विषय से छात्रों के मन मे राजनीति के प्रति बहुत ही खराब संदेश जाने की संभावना व्यक्त करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि सड़क बिजली पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और स्थानीय विधायक प्रकाश नायक इन मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है I जर्जर सड़को को एनएच की सड़के बताकर अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ने वाले विधायक प्रकाश नायक को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सड़क दुर्घटना में मरने वाली जनता विधान सभा की है या लोकसभा की ? कोतरा रोड से ढिमरापुर बाई पास की सड़क मार्ग पर विधायक का निवास स्थान भी है l तीन सालों की सत्ता में अपने निवास स्थान के सामने की सड़के नही बना पाने वाले विधायक क्या शेष डेढ़ वर्षो में जर्जर सड़को को बनवा सकते है ? एनएच की सड़को के रखरखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा नियुक्त जाँच एजेंसी होती है I इस जिम्मेदारी को पूरा कर पाने में काँग्रेस सरकार विफल रही है l यही वजह है कि खराब सड़को को लेकर छात्रों से इस तरह के सवाल पूछे जा रहे है l

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
