मुंगेली- शिव आराधना सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खर्राघाट रामगढ़ में विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महाशिवरात्रि पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा अर्चना कर बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम रामगढ़ में मेला स्थल पर शिव आराधना सेवा समिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रसाद वितरण किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सुनील साहू, अप्पू शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विगत 10 वर्षो से खर्राघाट मेला में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण करते है। इस अवसर पर अप्पू शर्मा,सुनील साहू, महेश पटेल,अनिल सोनकर,अजय सारथी, दददू शर्मा,यशपाल पटेल,शनि सारथी,मनी निषाद
नरेंद्र देवांगन,विनोद देवांगन
,अजीत यादव,ईश्वर पटेल
विष्णु अहिरे सहित तमाम भक्तगण मौजूद थे।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
