सारंगढ़: मामूली विवाद पर छोटे भाई की पत्नी ने अपने जेठ पर फेंका खौलता गर्म पानी…! पीढ़ित की हॉस्पिटल में हुवी मौत… मृतक के पत्नि ने लगाया सास,ससुर देवर पर लगाया मामले को दबामे और धमकाने का आरोप….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारंगढ़ के कोसीर थाना अंतर्गत एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मृतक शत्रुघ्न जायसवाल की पत्नि ने थाने में अपने देवरानी के विरुद्ध अपने पति को मारने का गम्भीर आरोप लगाया है। लिखित आरोप में उसने अपने देवर, सास और ससुर पर भी मामले को दबाने और धमकाने की बात भी थाने में बताई है।
लिखित आवेदन के अनुसार सुरती जायसवाल ने बताया कि उसकी देवरानी स्वभाव से झगड़ालू और गुस्सैल प्रकृति की महिला है। शत्रुघ्न जायसवाल मुर्गी का धंधा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 15 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे मृतक अपने घर मे सोया था तभी देवरानी से किसी बात पर बहस होने पर उसकी देवरानी सरिता जायसवाल पति- भरत जायसवाल मुर्गी के लिए कर रहे गर्म पानी को अपने जेठ शत्रुघ्न जायसवाल के ऊपर उड़ेल दी, जिससे शत्रुघ्न पूरी तरह झुलस गया। किसी तरह 112 बुलाकर उसे सारंगढ अस्पताल ले जाया गया, मामले की गम्भीरता को देखते हुवे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां 19 फरवरी को शत्रुघ्न की मृत्यु हो गयी।
सुरूति जायसवाल ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु फेंके गए गर्म पानी के कारण ही हुवी है, जिसकी जानकारी उसके ससुराल और आस-पास के लोगों को भी है। लेकिन प्रार्थी को उसके सास,ससुर,देवर बार-बार चुप रहने और मामले को दबाने की धमकी दे रहे थे जिससे वो डर से चुप थी। लेकिन इस घटना को अपने पिता को अवगत कराने के पश्चात आज अपने पति की मृत्यु के न्याय के लिए कानून की शरण मे पहुंची है।
अब लिखित शिकायत के पश्चात देखना दिलचस्प होगा कि इस गम्भीर मामले में कोसीर थाना प्रभारी जयमंगल पटेल की क्या कार्रवाई होती है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
