रायगढ़। दिनांक 25/02/2022 को वाहन चेकिंग दौरान कोसीर पुलिस द्वारा अंबेडकर चौक कोसीर के पास उमेश कुमार जोल्हे को बिना नंबर पल्सर बाइक पर घूमते देखा गया जिसके आगे नंबर प्लेट पर “जय माता दी” लिखा हुआ था । वाहन चेकिंग स्टाफ द्वारा उमेश कुमार जोल्हे को पूर्व में वाहन चोरी मामले में संलिप्त होना जानते हुए रोककर वाहन के संबंध में पूछताछ कर वाहन के कागजात की मांग किये जिस पर उमेश कोई कागजात नहीं होना बताया । चोरी की मोटरसाइकिल होने के संदेह पर उमेश जोल्हे को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे अन्य मोटर सायकल के संबंध में कड़ी पूछताछ किए जाने पर 2 साल पहले भजन मेला के पास से हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर छिपाकर रखना बताया । आरोपी उमेश कुमार जोल्हे पिता बाबूलाल जोल्हे उम्र 31 वर्ष निवासी उलखर थाना सारंगढ़ से चोरी की दो बाइक बिना नम्बर पल्सर एवं हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 13 R 4435 दोनों वाहन जुमला कीमती 90,000 रूपये का बरामद कर आरोपी पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोसीर उप निरीक्षक जय मंगल पटेल के नेतृत्व में शातिर वाहन चोर से वाहन बरामदगी कार्रवाई में प्रधान.आरक्षक ए.डी. महंत, आरक्षक जीत राम लहरे, सुरेश बर्मन, मुनीराम अनंत, प्रकाश धिरही, दिलेश्वर नेताम की भूमिका सराहनीय रही है ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
