रायगढ़, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयुर्वेद ग्राम महापल्ली, रायगढ़ में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 23 फरवरी को संपन्न हुआ।
शासकीय प्राथमिक शाला महापल्ली, रायगढ़ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक महापल्ली टंकधर प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अशोक निषाद, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, रायगढ़, अनंत राम चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत महापल्ली, मंजूलता साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत महापल्ली, मुनूराम प्रधान योग शिक्षक भी मौजूद थे।
सेवानिवृत्त शिक्षक टंकधर प्रधान ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद के उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के रक्षण तथा रोगी व्यक्ति के रोग के उन्मूलन में संयमित जीवनशैली अपनाने तथा दिनचर्या तथा ऋतुचर्या अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिविर में आयुर्वेद के 209 मरीज तथा होम्योपैथी से 55 मरीजों सहित कुल 264 मरीजों का नि:शुल्क इलाज के साथ दवा वितरण किया गया। शिविर स्थल पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी काढ़ा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र झा, डॉ.यू.आर.मोधिया, डॉ.विकास कुमार विक्रांत, डॉ.रजनी पटेल, चिकित्सक होम्योपैथी डॉ. मुकेश साहू, विभागीय कर्मचारी हरिशंकर नायक, विनय कुमार वर्मा, अनिल कुमार कंवर, हीरालाल, मुकेश नायक, विश्वबंधु सोनी, रुपेश यादव तथा मीना महंत उपस्थित रहे।


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
