रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशील रायगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के दिशा निर्देशन तथा मार्गदर्शन पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई किया जा रहा है । दिनांक 20.02.2022 के सुबह सरिया थानाक्षेत्र की नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ थाना सरिया आकर आरोपी नवीन खड़िया पिता वासु प्रसाद खडिया उम्र 20 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र सरिया के विरूद्ध दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया । पीड़िता की ओर से उसके परिजन द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर लेख किया गया है कि आरोपी नवीन खड़िया द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर दिनांक 19/02/2022 के सुबह करीबन 10/00 बजे भागकर ले गया था जिन्हें ढूंढते हुये रायगढ के रेल्वे स्टेशन के सामने पकड़े और दोनों को गांव लाये । लड़की अपने परिजनों के बताई कि दिनांक 18-19.02.2022 के दरम्यानी रात घर के बाहर से नवीन खडिया बुलाकर गांव के एक सुने मकान में लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और इसके पहले भी शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया था जो बदनाम कर दुंगा कहकर धमकी देकर दिनांक 19.02.2022 को भगा ले जा रहा था । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा पीड़ित बालिका का महिला अधिकारी के पास कथन के लिये भेजा गया और अपने स्टाफ के साथ आरोपी के घर दबिश दिया गया । आरोपी नवीन खड़िया जो गांव से फरार होने की फिराक में था जिसे थाना प्रभारी हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । आरोपी नवीन खड़िया पर धारा 363, 366, 376 IPC 4, 6 Pocso Act के तहत कार्रवाई की गई है, आरोपी को शीघ्र न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
