रायगढ/छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे पुल सूरजगढ़ पड़िगांव महानदी अप्रोच मार्ग का निर्माण 21 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। इसके लिए सुबह 7 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इस बाबत में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।


कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण आर के खाम्बरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए। बताया है कि, 3.40 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। किंतु चंद्रपुर पुल के मरम्मत का कार्य प्रगति पर होने के कारण भारी वाहनों का परिवहन सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग से हो रहा है।जिससे कार्य अपेक्षित गति से नही हो पा रहा है। इसको देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से करते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के लिए सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही को 21 फरवरी से सुबह 7 से 12 और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
