रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । कल दिनांक 18.02.2022 को पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम रनभांठा में अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर मौके पर रखे करीब 200 Kg महुआ पास का नष्टीकरण किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 19.02.2022 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुसौर पुलिस की टीम थाना प्रभारी एसआई गिरधारी के नेतृत्व में ग्राम टपरदा में रेड कार्रवाई किया गया । मौके पर शराब बनाने वाले नहीं मिले पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा बनाये गये अवैध शराब भट्ठी को पूरी तरह से तोड़कर वहां रखे करीब 300 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण कर शराब बनाने के पात्र एवं प्लास्टिक ड्रम वगैरह को जलाकर एवं तोड कर नष्ट किया गया । थाना प्रभारी के साथ कार्रवाई में आरक्षक जगमोहन ओग्रे, सुरेश सिदार, अमर खुंटे, हरि नायक, विक्रम चन्द्रा शामिल थे ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
