जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़:-सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार हो गया है रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार के निर्देशानुसार ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने अपने संगठन का विस्तार किया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नवनियुक्त सशक्त पदाधिकारियों के आने से कांग्रेस सारंगढ़ विधानसभा में और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से पूरे क्षेत्र के कांग्रेसी परिवार में खुशी का लहर है!

राकेश पटेल कोषाध्यक्ष, रमेश पटेल (फर्सवानी),निराकार पटेल, जानकी देवी बोधराम साहू देव साहू उपाध्यक्षय तो वही युवा नेता मुकेश साहू और प्रफुल तिवारी को बनाया गया प्रवक्ता-
सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार में,राकेश पटेल कोसाध्यक्षय,निराकार पटेल, जानकी देवी बोधराम साहू देव साहू उपाध्यक्षय तो वही युवा नेता मुकेश साहू और प्रफुल तिवारी को प्रवक्ता तो वही रमेश पटेल राधेश्याम जायसवाल कृष्णा साहू देवेंद्र नायक दिलीप शर्मा महामंत्री बनाये गए तो वहीं अमृतलाल साहू,पीतांबर पटेल कुशल साहू थिरलाल साहू अनिल साहू एवं अन्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव बनाये गए है, धजाराम पटेल रोहित पटेल रोहित साहू संयुक्त सचिव बनाए गए हैं एवं संगठन के अन्य समस्त पदाधिकारी को विशेष दर्जा दिया गया।
कांग्रेस परिवार में शक्त लोगों को प्राथमिकता देना और संगठन को मजबूत करना हमेसा कांग्रेस पार्टी विचारधारा रहा है, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई- अरुण मालाकार
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण महाकाल नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस के संगठन को और भी मजबूत करने की बात कही है साथ ही उन्होंने न्यवनियुक्त पदाधिकारियों अपेक्षा की है कि कांग्रेस सारंगढ़ विधानसभा में और भी प्रबल सशक्त मजबूत होगा उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है कार्यकर्ताओं को सशक्त पद में पहुंचा कर कांग्रेस परिवार के संगठन को मजबूत करना पार्टी का विचारधारा रहा है पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हुए संगठन में मजबूती प्रदान करती है जिससे आम जनता की समस्या तत्काल सुनी जाए और उसे सरकार के समक्ष रखकर समस्या का निराकरण किया जाए!


संगठन के विस्तार में हमारे कांग्रेस परिवार को शशक्त मजबूती मिलेगी – पुरुषोत्तम साहू
सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विस्तार करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है एवं कांग्रेस की विचारधारा में चलते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही है! एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने आने वाले दिनों में कांग्रेस परिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा जनहित में काम करके सशक्त बनाने की अपेक्षा की है!
युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा प्रमुख लक्ष्य-रमेश पटेल
कॉंग्रेस पार्टी युवाओं को साथ मे लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए हमे युवाओं को सही दिशा में कार्य कराकर संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही रमेश पटेल ने कहा कि अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू और जयल अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार जी को सादर धन्यवाद जो मुझे इस पद के लायक समझा।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
