सुपौल: जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल युवक-युवती को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद युवती के परिजनों ने युवक को पहले तो खूंटे से बंधकर बेरहमी से पीटा और फिर उसके आंख में तेजाब डाल दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारएी के अनुसार मामला पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली के बेला टोला का है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों के मुलाकात की बात जब युवती के परिजनों को लगी तो वो लोग दोनों को खोजते आ धमके। दोनों को एक साथ देखकर परिजनों का खून खौल उठा और युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद भी युवती के परिजनों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने युवक की आंख में तेजाब डाल दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पथरा वार्ड 10 का रहने वाला सिकेंद्र मंडल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद लड़का युवती से मिलने के लिए आता था। शनिवार रात रंगे हाथ पकड़ने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

