नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर अब थमता देख केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह से देशभर में स्कूलों को खोलने के तौर-तरीकों पर सुझाव देने को कहा है। महामारी के कम होते प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूली बच्चों में संक्रमण की रोकथाम के लिए 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण भी जारी है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार पर इस मसले पर कोई बड़ी पहल कर सकती है।

दिल्ली और यूपी में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और कालेज को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन ने केंद्र शासित प्रदेश में अभी स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है।
उत्तराखंड और त्रिपुरा में 31 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड सरकार ने 31 जनवरी से 10वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा पहली से नौवीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें आनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। वहींं त्रिपुरा सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों और मदरसों (प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक) को 31 जनवरी से सख्त कोविड प्रोटोकाल के साथ सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी है।
राजस्थान में भी खुलेंगे स्कूल
राजस्थान सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को पहली फरवरी से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। 10 फरवरी से 6वीं से 9वीं कक्षा के लिए भी आफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
मध्य प्रदेश के सीएम ने कही यह बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 जनवरी से पहले हम कोविड की स्थितियों की समीक्षा करेंगे। अगर संक्रमण के केस कम हुए तो फिर से स्कूलों को खोलने को लेकर विचार हो सकता है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

