मर गई ममता.. माता-पिता ने नवजात बच्ची को 12 हजार में बेचा, सामने आई ये वजह
जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 12,000 रुपये में बेच दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि बच्ची का जन्म बृहस्पतिवार को धर्मशाला थाना क्षेत्र के सनरायपाड़ा में एक दंपति के घर हुआ था।
अधिकारियों ने कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्म के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा के एक निःसंतान दंपति को कथित तौर पर अपनी बच्ची को 12,000 रुपये में बेच दिया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को भी कथित बिक्री की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
