कोलकाता/ पश्चिम बंगाल की राजधानी में चलती कार में मूक बधिर महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शहर के प्रगति मैदान इलाके से मंगलवार देर रात आरोपी ने महिला का अपहरण कर लिया था और फिर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्रगति मैदान थाने में दर्ज की गई है जिसके मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट की रहने वाली महिला शहर के साइंस सिटी इलाके से काम करने के बाद घर लौट रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
