जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आज सरिया में पुलिस टीम और पुलिसमित्रों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसमे पुलिस टीम ने कप्तान प्रभात पटेल (एसडीओपी) की चतुर रणनीति की बदौलत 23 रनों की रोमांचक जीत हासिल की।

आज हुवे मैच में पुलिस मित्र इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट पर 53 रन बनाये। जिसमे सर्वाधिक रन आरक्षक रामजीलाल सारथी के रहे, जिन्होंने 10 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली, वहीं एसडीओपी प्रभात पटेल ने भी 6 गेंदों में शानदार 10 रनों की पारी खेली। जवाब में पुलिस मित्र इलेवन ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 30 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस टीम ने 23 रनों से शानदार जीत हासिल की। बैटिंग के बाद बॉलिंग करते हुवे रामजीलाल ने 2 ओवर गेंदबाजी करते हुवे महज 3 रन देकर 3 विकेट भी झटके।

इस तरह अपने हरफ़नमौला खेल दिखाते हुवे रामजीलाल सारथी मैन ऑफ द मैच रहे।
पुलिस टीम से कप्तानी एसडीओपी प्रभात पटेल, उपकप्तान थाना प्रभारी केके पटेल,अर्जुन पटेल, खिरेंद्र जलतरे,रामजीलाल सारथी, मोहन गुप्ता,ठण्डाराम,राजकुमार साव, विपिन देहरी, दिलीप ,भगत राम टण्डन थे,वहीं पुलिस इलेवन की कप्तानी प्रतीक प्रधान ने की थी।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
