मुंबई: मुंबई पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के 23 वर्षीय पुत्र को, एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी का महिला के साथ संबंध था।

उन्होंने कहा कि महिला, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी की बेटी थी और उसे सोमवार सुबह प्रताप नगर इलाके में स्थित उसके आवास पर लटका हुआ पाया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर महिला द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने अपने प्रेमी निखिल चव्हाण को जीवन में समस्याएं पैदा करने का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
